छतरपुर नगर: बागेश्वर बाबा के भाई पर फायरिंग का आरोप, युवक घायल; शालिग्राम समेत 4 आरोपियों पर मामला दर्ज, एसपी ने दी जानकारी
राजनगर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मारपीट के दौरान फायरिंग में मोतीलाल कुशवाहा घायल हो गया, जिसका आरोप बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग सहित अन्य 4 लोगों पर लगा है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा, जहां जांच में शरीर में गोली जैसी वस्तु होने की पुष्टि हुई।