मुज़फ्फरनगर: कचहरी में 'पॉकेटमार' समझ बुजुर्ग की पिटाई, भीड़ ने डीएम कार्यालय तक घसीटा, बुजुर्ग ने कहा- बेटी की तलाश में आया था
मुज़फ्फरनगर कचहरी परिसर में एक बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने उसे पॉकेटमार समझकर पकड़ लिया और मारपीट करते हुए डीएम कार्यालय की ओर ले गए। बुजुर्ग खुद को निर्दोष बताते हुए बेटी की तलाश में कचहरी आने की बात कह रहा है। वहीं कुछ लोग उस पर जेब काटने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल मामले में कोई शिकायत या मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।