महसी: बरदहा में 13 जनपदों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी मंत्री ने किया
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के बरदहा कला स्थित मां पार्वती देवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में रविवार सुबह करीब 11 बजे विद्या भारती एवं जन शिक्षा समिति अवध प्रांत के तत्वावधान में तीन दिवसीय 37वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।