लखनपुर: नेशनल हाईवे 130 पर नवापारा के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से राहगीर युवक की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 कितना हुआ पर के समीप सोमवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से राहगीर युवक राजेंद्र पैकरा पिता जग साय उम्र 26 ग्राम मरेया थाना उदयपुर निवासी की मौत हो गई। मृतक अपने जीजा कृष्ण कुमार के साथ मवेशी लेकर लखनपुर झाबर आ रहे थे। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।