नए साल से 06 घंटा पहले बुधवार की शाम 6:00 बजे जिलाधिकारी के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार द्वारा गठित टीम ने शहर के विभिन्न होटलों, रेस्टूरेंटों व ढाबा में छापेमारी की। इस दौरान उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में एसआई मधुसूदन यादव सहित अन्य उत्पाद टीम द्वारा बारीकी से जांच की और नशीले पदार्थ को लेकर आवश्यक पूछताछ भी की।