रहुई: रहुई नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 में एक सप्ताह से नल-जल की आपूर्ति ठप है
Rahui, Nalanda | Nov 1, 2024 रहुई नगर पंचायत के वार्ड नं. 3 के करीब एक सप्ताह से पानी की भारी कमी का सामना कर रहे हैं। धनतेरस के दिन भी नल जल की आपूर्ति बाधित था। जिसके चलते ग्रामीणों को पीने का पानी भी मुश्किल से मिल पा रहा है। इस परेशानी के कारण दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार पर लोगों को अपने दैनिक कामों के लिए पानी जुटाने के लिए दूसरे घरों और चापाकलों पर निर्भर रहना पड़ा।