मुरैना नगर: स्टेशन रोड पर नेताओं की गाड़ियों से लगा जाम, सड़क पर खड़ी कारों से बढ़ी परेशानी, वीडियो वायरल
मुरैना शहर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से पहले रेलवे स्टेशन के बाहर नेताओं की गाड़ियों से जाम लग गया। जगह न होने पर कुछ वाहन बीच सड़क खड़े कर दिए गए, जिससे स्कूल वाहन तक फंस गए। पुलिस पहुंची, लेकिन चालकों के न होने से देर हुई। बाद में गाड़ियां हटीं। जाम का वीडियो आज बुधवार दोपहर से वायरल हो रहा है, वहीं नियम विरुद्ध होर्डिंग भी स्टेशन में लगे दिखे।