औरैया: उपजिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में ग्राम जैतापुर में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को सदर उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम जैतापुर में विकसित की गई अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत की गई, जहां गौरव तिवारी समेत अन्य द्वारा बिना स्वीकृति प्लाटिंग की जा रही थी। ग्राम जैतापुर की खसरा संख्या 194 की भूम