बक्सर: ई किसान भवन में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण, 100 से ज़्यादा किसानों ने लिया हिस्सा
Buxar, Buxar | Oct 20, 2024 बक्सर जिले के सदर प्रखंड के ई किसान भवन परिसर में उद्यान निदेशालय कृषि विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का आयोजन शनिवार को पूरे दिन किया गया. जिसकी अध्यक्षता जिला उद्यान सहायक निदेशक किरण भारती ने की. जिले के सभी प्रखंड से आए लगभग 100 चयनित किसानों को इसकी जानकारी दी गई.