कस्बा: अनुदानित दर पर मूंग और मक्का बीज का वितरण शुरू, किसानों को तय कीमत पर मिलेगा लाभ
Kasba, Purnia | Apr 17, 2026 प्रखंड क्षेत्र में किसानों के लिए अनुदानित दर पर मूंग एवं मक्का के बीज का वितरण शुरू कर दिया गया है। कृषि विभाग की ओर से दी जा रही इस सुविधा के तहत मूंग का बीज किसानों को अनुदान कटौती के बाद ₹77.75 प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं मक्का का बीज ₹130 प्रति किलो की दर से किसानों को दिया जाएगा।