बसेड़ी: मंगलवार को बसेड़ी क्षेत्र में बिजली रहेगी बंद
Baseri, Dholpur | Jun 15, 2026 र जिले के 132 केवी जीएसएस बसेड़ी पर मरम्मत व रख रखाव का कार्य होने के कारण मंगलवार 16 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता 132 केवी जीएसएस बसेड़ी राकेश कुमार मीणा ने बताया कि 132 केवी जीएसएस बसेड़ी से निकलने वाले 33 केवी फीडर बाड़ी एवं इससे जुड़े सभी क्षेत्रों की मंगलवार 16 जून को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।