गोगरी: परबत्ता के पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार का गोगरी में कार्यकर्ताओं से संवाद, वर्तमान विधायक पर साधा निशाना
Gogri, Khagaria | Apr 21, 2026 परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार एवं उनके भाई, बेगूसराय-खगड़िया के एमएलसी राजीव कुमार सोमवार की रात लगभग दस बजे पटना से लौटने के दौरान गोगरी प्रखंड के रामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की और कार्यकर्ताओं से जमीनी हालात की जानकारी