फूलपुुर: झूंसी में 11 हजार वोल्ट की खुली लाइन बनी जानलेवा खतरा, कार्रवाई की मांग
सोमवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार उस्तापुर-छतनाग मार्ग पर 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन का खुला और नीचे लटकता तार लोगों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद विद्युत विभाग ने अब तक मरम्मत नहीं कराई। पोल में करंट उतरने की आशंका से लोग भयभीत हैं। ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की।