गिरिडीह: सिहोडीह के कविता बैंक्वेट हॉल में झारखंड प्रजापति महासंघ की जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित
सिहोडीह स्थित कविता बैंक्वेट हॉल में अध्यक्ष दीपक पंडित की अध्यक्षता में झारखंड प्रजापति महासंघ के बैनर तले जिला कार्यसमिति बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को 2 बजे तक किया गया। बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं समाज के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।