जबलपुर: घमापुर: नाबालिग का अपहरण कर शादी के नाम पर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 9 सदस्य गिरफ्तार
जबलपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग लड़कियों की तस्करी और उन्हें शादी के नाम पर बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। घमापुर थाना क्षेत्र से नवंबर माह में लापता हुई एक नाबालिग को पुलिस ने न केवल सुरक्षित बरामद किया, बल्कि इस घिनौने अपराध में शामिल 9 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं कि किस तरह