बलौदाबाज़ार: पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की जीत के बाद प्रवासी प्रभारियों की बैठक आयोजित, बलौदाबाजार विधायक वर्मा भी शामिल
पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर छत्तीसगढ़ में हुई प्रवासी प्रभारियों की बैठक में बलौदा बाजार विधायक एवं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा भी शामिल हुए। बैठक में नेताओं द्वारा कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत ने रंग दिखाया है। ये जीत एक बार फिर बताती है कि जनता का भरोसा सिर्फ भाजपा और उसके विकास के एजेंडे पर है।