बजाग: करंजिया के सैलवार में वन भैंस दिखने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग अलर्ट
Bajag, Dindori | Apr 3, 2026 डिंडौरी जिले के वन परिक्षेत्र करंजिया के सैलवार के मैदानी इलाके में वन भैंसों की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है । वन भैंसों को लेकर जागरूक युवा ने शुक्रवार सुबह 9:00 वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया । दरअसल वन भैंसों की दस्तक से वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी अलर्ट हो गए हैं और ग्रामीणों को वन भैंसों से दूर रहने की हिदायत दे रहे हैं।