वाराणसी - पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन मार्ग पर मल्टी ट्रैकिंग के निर्माण को मिली मंजूरी, ₹2642 करोड़ का प्रस्ताव
Sadar, Varanasi | Oct 16, 2024 PM मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज रेल मंत्रालय की एक परियोजना को मंजूरी दे दी है। जिसकी कुल अनुमानित लागत 2,642 करोड़ रुपये है। यह प्रस्तावित मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना भारतीय रेलवे के सबसे व्यस्त खंडों पर आवश्यक बुनियादी ढांचागत विकास उपलब्ध कराते हुए परिचालन को आसान बनाएगी।