दांतारामगढ़: पलसाना में शाम को बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का किया गया दहन
सीकर के पलसाना कस्बे में हर वर्ष की भांति गुरुवार को दशहरा पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। शाम साढे सात बजे महात्मा गांधी स्कूल के खेल मैदान पर परंपरागत रूप से रावण के पुतले का दहन किया गया। इससे पहले रामलीला मैदान से राम दरबार और रावण दरबार की झांकियां सजाकर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। दशहरा मैदान में भगवान राम और रावण की सेनाओं के मध्य युद्ध हुआ।