संभल: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में किया ध्वजारोहण, अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद
79 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण कर मातृभूमि की स्वतंत्रता और उसके गौरव की रक्षा के लिए बलिदान हुए वीरों को नमन करते हुए शहीदों को याद भी किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को देश की आजादी तथा अखंडता की रक्षा करने की शपथ दिलाई और कहा कि अपना काम ईमानदारी से करें।