बीरपुर: जगदर में तीन दिवसीय सीताराम धुनी यज्ञ शुरू, कलश शोभायात्रा निकाली गई
वीरपुर प्रखंड के जगदर गांव में सोमवार को सुबह करीब दस बजे श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच तीन दिवसीय सीताराम धुनी यज्ञ का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ किया गया। गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा दुर्गा स्थान से विधिवत रूप से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना की गई।