ग्वालियर गिर्द: पार्ट टाइम जॉब और एक्स्ट्रा कमीशन का लालच देकर मां बेटी से 1.27 लाख की ठगी, ठगों ने अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए रुपए
गजराज विहार में रहने वाली एक मां-बेटी साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं।ठगों ने उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग ऐप के जरिए पार्ट-टाइम जॉब और एक्स्ट्रा कमीशन का लालच दिया।19 जून 2026 के बीच आरोपियों ने विश्वास जीतकर पीड़िता मानसी सिंह और उनकी मां ऊषा सिंह से टास्क पूरे करने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में 1.27 लाख ट्रांसफर करवा लिए उसके बाद कमीशन नहीं मिला तो उन्हे शक हुआ।