निर्मली: हरियाही पंचायत में ₹17.20 लाख का जीविका भवन 3 वर्षों से बंद पड़ा है
निर्मली प्रखंड के हरियाही पंचायत में 17.20 लाख रुपये की लागत से बना जीविका भवन पिछले तीन वर्षों से उपयोग के अभाव में बंद पड़ा है। भवन परिसर में जंगली घास उग आई है और मुख्य गेट पर ताला लटका रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी भवन होने के बावजूद जीविका कार्यालय किराए के मकान में चल रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीप