बहराइच: कोतवाली देहात पुलिस ने पोक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
सोमवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने पॉकसो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त को मुकदमा दर्ज होने के महेज़ 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को टिकोरा मोड़ तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण करने के उपरांत उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया है।