सत्तर कटैया: पुरीख गांव में गैस सिलेंडर फटने से रसोई घर में लगी आग, बाल-बाल बचे घर के कई लोग
पुरीख में रसोई घर में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग। आग लगने की इस घटना में कई लोग बाल-बाल बच गये। बताया जाता है कि नीरज कुमार के रसोईघर में खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव से आग लग गई। आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। आग से लगभग एक लाख रुपये की क्षति हो गई। लोगों ने चतुराई के साथ आग पर पाया काबू अन्यथा कई घर इसकी चपेट में आ जाते।