सत्तर कटैया: अगवानपुर कृषि महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन, प्राचार्य सहित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का किया उदघाटन
मंडन भारती कृषि महाविद्यालय अगवानपुर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अरूणिमा कुमारी, एमएलटी कॉलेज के प्राचार्य डा. पवन कुमार ,केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य मोनिका पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से कार्यशाला का उदघाटन किया। कार्यशाला में जीआरई टॉलेज और आईलेट्स के बारे में शिक्षक एवं छात्र के बीच ज्ञान साझा किया गया।