सत्तर कटैया: दोरमा के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक जख्मी, जख्मी युवक को ईलाज के लिए भेजा गया अस्पताल
दोरमा के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। बताया जाता है कि बिहरा से सहरसा की ओर जा रहा एक बाइक चालक असंतुलन खोकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक को ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस।