सत्तर कटैया: सत्तर में हुये मारपीट की घटना में जख्मी व्यक्ति ने बिहरा पुलिस से दोषी के खिलाफ न्याय की लगाई गुहार, जांच में जुटी पुलिस
सत्तर में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में जख्मी शिवेन्द्र कुमार ने बिहरा थाना पुलिस से दोषी के खिलाफ कार्रवाई करते हुये समुचित न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पक्ष द्वारा बिहरा थाना में अनिल साह सहित लगभग एक दर्जन लोगों पर आवेदन देकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। बिहरा पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।