सत्तर कटैया: आरण में मदभागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश एवं शोभायात्रा, लोगों के बीच माहौल बना हुआ था भक्तिमय
आरण में मदभागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा। गांव की महिलाओं एवं किशोरी कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर विभिन्न टोले मोहल्ले का भ्रमण कर यज्ञ स्थल पहुंचा। यज्ञ में प्रवचन देने के लिये सुन्दर कृष्ण महराज पधारे हुये हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरोज यादव, गजेन्द्र यादव, जयप्रकाश यादव, संजीव, अर्जुन, सत्येंद्र जुटे हुये थे।