बिंदकी: दरबेशाबाद गांव में बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे युवक और बाइक चालक दोनों घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के दरबेशाबाद गांव में गुरुवार को शाम करीब 4:30 बजे बाइक चालक ने पैदल जा रहे आशिक उम्र 24 वर्ष पुत्र आशीष निवासी दरबेशाबाद को तेज टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक चालक रोशन उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पनई थाना मलवा स्वयं अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गया। दोनों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।