जयपुर: राजस्थान विश्वविद्यालय में RLP का जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए
Jaipur, Jaipur | May 29, 2026 29 मई दिन शुक्रवार शाम 3:30 बजे जयपुर के राजस्थान विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी यानी आरएलपी कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता ने जमकर नारेबाजी की जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सैकड़ो आरएलपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।