इगलास: इगलास कोतवाली के गांव नाया निवासी महिला ने कुछ लोगों पर लूट का लगाया आरोप, स्थानीय पुलिस जांच में बता रही आपसी झगड़ा
Iglas, Aligarh | Jun 26, 2026 इगलास। कोतवाली के गांव नाया निवासी एक महिला ने थाना मुरसान के गांव नगला गोपी के कुछ लोगों को नामजद करते हुए लूट का प्रार्थनापत्र दिया है। वहीं पुलिस घटना के संबंध में गाड़ी को साइड न देने को लेकर आपस में कहा-सुनी से जुड़ा मामला बता रही है। सुमन पत्नी किशनपाल सिंह का कहना है कि वह सुबह 10:30 बजे गाड़ी से फरीदाबाद के लिये नाया रजबहा से हाईवे पर जा रही थी।