26 फरवरी, गुरुवार रात करीब 1 बजे गुना जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगर में परिवार को जहर देने की कथित साजिश का मामला सामने आया। शादी से लौटने के बाद ममता बाई ने पानी पिया तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने पानी और शक्कर में संदिग्ध पदार्थ की आशंका जताई। महिला निजी अस्पताल में भर्ती है। परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।