गुना नगर: ग्राम लपचोरा: रेंज की 200 बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प एक पक्ष ने लगाई एसपी से सुरक्षा की गुहार
बमौरी थाना क्षेत्र के ग्राम लपचोरा में वन विभाग की जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद सहरिया समुदाय के 40 से 50 लोग महिलाओं सहित एसपी कार्यालय पहुंचे। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि वर्षों से जिस जमीन पर वे खेती कर रहे हैं, उस पर दूसरा पक्ष कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। विरोध करने पर मारपीट और धमकी दी गई। एसडीओपी विवेक अष्ठाना को आवेदन देकर की सुरक्षा की मांग