Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
No video available

बिहार: प्रशांत किशोर ने बोला जब तक लोग नहीं सुधरेंगे तब तक ना कोई परिवर्तन होगा, ना पार्टी बनाएंगे ना इलेक्शन लड़ेंगे।

MORE NEWS

*बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने जिला आपातकालीन संचालन सह प्रशिक्षण केंद्र, पिपराकोठी का लिया जायजा*

राज्य सरकार द्वारा संभावित बाढ़ और सुखाड़ से बचाव हेतु पूर्व तैयारियों के लिए दिए गए निदेश के आलोक में जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव ने  जिला आपातकालीन संचालन सह प्रशिक्षण केंद्र, पिपराकोठी का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने  यहां आवासित 20 सदस्यीय SDRF टीम के सदस्यों से बाढ़ पूर्व तैयारियों की जानकारी ली,जिसमें एसडीआरएफ टीम कमांडर द्वारा बताया गया कि एसडीआरएफ टेक्निकल टीम द्वारा ओबीयएम मशीन तथा मोटरबोट की जांच की जा चुकी हैं तथा टीम द्वारा बाढ़ से प्रभावित होने वाले अंचलों में मॉक ड्रिल कर लोगों को विभिन्न आपदाओं से बचाव की जानकारी दी गई है।
यहां से जिलाधिकारी के द्वारा SDRF टीम के गोदाम में रखे इंफ्टेबलेट्स मोटर,लाइफ जैकेट,राहत बचाव में उपयोग आने वाले स्ट्रेचर, ओबियम मशीन आदि के स्थिति को जांचा परखा गया। टीम कमांडर द्वारा बताया गया कि  एसडीआरएफ टीम के गोदाम में कुल 40 लाइफ जैकेट, 6 परिचालन योग्य ओबियम मशीन,  राहत बचाव में उपयोग होने वाले स्ट्रेचर, रस्सी तथा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध हैं। 
जिलाधिकारी ने सभी समानों के उचित रख-रखाव तथा समय- समय पर ओबियम मशीन के परीक्षण के लिए निदेशित किया
ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तीव्र गति से राहत बचाव कार्यों को अंजाम दिया जा सकेगा।
     जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ से बचाव के लिए NDRF टीम की प्रतिनियुक्ति के आवासन के लिए पिपराकोठी आपदा भवन में सभी तैयारियों को देखा एवं साफ सफाई का ध्यान रखने की बात कही गई। जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारियों पर संतोष प्रकट करते हुए राहत बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ टीम को हमेशा तैयार रहने  तथा पंचायत स्तर पर बाढ़ से बचाव के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाते  रहने के लिए भी निदेशित किया गया। इस बात पर बल दिया कि किसी भी आपदा के समय हमारा रेस्पांस टाइम कम से कम हो और जल्दी सहायता पहुंचाई जा सके। इसको लेकर तत्पर पर रहने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री निशांत सिहारा,जिला आपदा प्रबंधन प्रभारी श्री अखिलेश कुमार सहित अंचलाधिकारी पिपराकोठी तथा पिपराकोठी आपदा भवन में आवासित SDRF टीम के सदस्य उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar

*बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने जिला आपातकालीन संचालन सह प्रशिक्षण केंद्र, पिपराकोठी का लिया जायजा* राज्य सरकार द्वारा संभावित बाढ़ और सुखाड़ से बचाव हेतु पूर्व तैयारियों के लिए दिए गए निदेश के आलोक में जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव ने जिला आपातकालीन संचालन सह प्रशिक्षण केंद्र, पिपराकोठी का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने यहां आवासित 20 सदस्यीय SDRF टीम के सदस्यों से बाढ़ पूर्व तैयारियों की जानकारी ली,जिसमें एसडीआरएफ टीम कमांडर द्वारा बताया गया कि एसडीआरएफ टेक्निकल टीम द्वारा ओबीयएम मशीन तथा मोटरबोट की जांच की जा चुकी हैं तथा टीम द्वारा बाढ़ से प्रभावित होने वाले अंचलों में मॉक ड्रिल कर लोगों को विभिन्न आपदाओं से बचाव की जानकारी दी गई है। यहां से जिलाधिकारी के द्वारा SDRF टीम के गोदाम में रखे इंफ्टेबलेट्स मोटर,लाइफ जैकेट,राहत बचाव में उपयोग आने वाले स्ट्रेचर, ओबियम मशीन आदि के स्थिति को जांचा परखा गया। टीम कमांडर द्वारा बताया गया कि एसडीआरएफ टीम के गोदाम में कुल 40 लाइफ जैकेट, 6 परिचालन योग्य ओबियम मशीन, राहत बचाव में उपयोग होने वाले स्ट्रेचर, रस्सी तथा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने सभी समानों के उचित रख-रखाव तथा समय- समय पर ओबियम मशीन के परीक्षण के लिए निदेशित किया ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तीव्र गति से राहत बचाव कार्यों को अंजाम दिया जा सकेगा। जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ से बचाव के लिए NDRF टीम की प्रतिनियुक्ति के आवासन के लिए पिपराकोठी आपदा भवन में सभी तैयारियों को देखा एवं साफ सफाई का ध्यान रखने की बात कही गई। जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारियों पर संतोष प्रकट करते हुए राहत बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ टीम को हमेशा तैयार रहने तथा पंचायत स्तर पर बाढ़ से बचाव के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाते रहने के लिए भी निदेशित किया गया। इस बात पर बल दिया कि किसी भी आपदा के समय हमारा रेस्पांस टाइम कम से कम हो और जल्दी सहायता पहुंचाई जा सके। इसको लेकर तत्पर पर रहने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री निशांत सिहारा,जिला आपदा प्रबंधन प्रभारी श्री अखिलेश कुमार सहित अंचलाधिकारी पिपराकोठी तथा पिपराकोठी आपदा भवन में आवासित SDRF टीम के सदस्य उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 27, 2026

नशा मुक्त भारत सप्ताह का समापन राजेंद्र भवन में संपन्न

पूर्वी चंपारण जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित नशा मुक्त भारत सप्ताह का समापन आज राजेंद्र भवन, मोतिहारी में किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं समाज को नशामुक्त बनाने के लिए निरंतर सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया।

कार्यक्रम को जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि नशे की रोकथाम केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही एक स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि **नशा मुक्त भारत सप्ताह** के दौरान जिले में प्रभात फेरी, शपथ ग्रहण, योग, नुक्कड़ नाटक एवं विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के साथ सप्ताहव्यापी अभियान का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

नशा मुक्त भारत सप्ताह का समापन राजेंद्र भवन में संपन्न पूर्वी चंपारण जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित नशा मुक्त भारत सप्ताह का समापन आज राजेंद्र भवन, मोतिहारी में किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं समाज को नशामुक्त बनाने के लिए निरंतर सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया। कार्यक्रम को जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि नशे की रोकथाम केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही एक स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि **नशा मुक्त भारत सप्ताह** के दौरान जिले में प्रभात फेरी, शपथ ग्रहण, योग, नुक्कड़ नाटक एवं विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के साथ सप्ताहव्यापी अभियान का सफलतापूर्वक समापन हुआ। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 27, 2026

आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पूर्वी चंपारण के द्वारा 47 SSB कैंप रक्सौल में SSB कमांडेंट, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, रक्सौल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रक्सौल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत रक्सौल, बीडीओ एवं co रक्सौल के साथ भारत नेपाल सीमा के vvp ii के अंतर्गत चल रहे विभिन्न घटकों पर विस्तृत जानकारी ली गई। एयरपोर्ट रक्सौल एवं SSB हेतु अतिरिक्त भू अर्जन की अधिग्रहण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में नो मैंस लैंड में विद्यमान अतिक्रमण  एवं 0-15km  में अवस्थित अतिक्रमण को अविलंब हटाने हेतु SDM/SDPO एवं Co को निर्देशित किया गया।

समीक्षा के बाद एयरपोर्ट रक्सौल का एवं सिसवा पंचायत में नो मैंस लैंड में अवस्थित मंदिर का निरीक्षण भी  किया गया एवं निर्देशित किया गया कि संबंधित स्थानीय लोगों, जनप्रतिधियों के साथ समन्वय बनाते हुए अविलंब विद्यमान संरचना को हटाने की कारवाई करें।साथ ही सैनिक रोड मे अवस्थित सभी अतिक्रमण को अविलंब खाली करना सुनिश्चित करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #SSB Motihari Police

आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पूर्वी चंपारण के द्वारा 47 SSB कैंप रक्सौल में SSB कमांडेंट, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, रक्सौल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रक्सौल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत रक्सौल, बीडीओ एवं co रक्सौल के साथ भारत नेपाल सीमा के vvp ii के अंतर्गत चल रहे विभिन्न घटकों पर विस्तृत जानकारी ली गई। एयरपोर्ट रक्सौल एवं SSB हेतु अतिरिक्त भू अर्जन की अधिग्रहण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में नो मैंस लैंड में विद्यमान अतिक्रमण एवं 0-15km में अवस्थित अतिक्रमण को अविलंब हटाने हेतु SDM/SDPO एवं Co को निर्देशित किया गया। समीक्षा के बाद एयरपोर्ट रक्सौल का एवं सिसवा पंचायत में नो मैंस लैंड में अवस्थित मंदिर का निरीक्षण भी किया गया एवं निर्देशित किया गया कि संबंधित स्थानीय लोगों, जनप्रतिधियों के साथ समन्वय बनाते हुए अविलंब विद्यमान संरचना को हटाने की कारवाई करें।साथ ही सैनिक रोड मे अवस्थित सभी अतिक्रमण को अविलंब खाली करना सुनिश्चित करें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #SSB Motihari Police

East Champaran, Bihar | Jun 26, 2026

मोहर्रम का पर्व पूरे जिले में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाया जा रहा है।
आज देर संध्या पहर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी मोतिहारी शहर के ज्ञान बाबू चौक, मीना बाजार,छतौनी होते हुए बरियारपुर एवं छोटा बरियारपुर से कचहरी चौक तक पैदल मार्च कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जुलूस की वीडियोग्राफी एवं ड्रोन कैमरा उड़कर स्वयं से सभी चीजों की पड़ताल की गई।
 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा लोगों से शांतिपूर्वक मोहर्रम के पर्व को मनाने की पुनः अपील की गई है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

मोहर्रम का पर्व पूरे जिले में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाया जा रहा है। आज देर संध्या पहर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी मोतिहारी शहर के ज्ञान बाबू चौक, मीना बाजार,छतौनी होते हुए बरियारपुर एवं छोटा बरियारपुर से कचहरी चौक तक पैदल मार्च कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जुलूस की वीडियोग्राफी एवं ड्रोन कैमरा उड़कर स्वयं से सभी चीजों की पड़ताल की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा लोगों से शांतिपूर्वक मोहर्रम के पर्व को मनाने की पुनः अपील की गई है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

East Champaran, Bihar | Jun 26, 2026

मुहर्रम गोल मिलान में में करतब दिखाते युवा #shortsvideo #muharram

मुहर्रम गोल मिलान में में करतब दिखाते युवा #shortsvideo #muharram

Motihari, East Champaran | Jun 26, 2026