भोरे: पाखोपाली शिवाजी चौक के पास पिकअप वैन से टकराई बाइक, युवक गंभीर
भोरे थाना क्षेत्र के पाखोपाली स्थित शिवाजी चौक के समीप गुरुवार को पिकअप वैन से बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के सिर में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल भोरे रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।