सांगानेर: जयपुर के एक पार्क में मिलने के लिए बुलाकर आरोपी बॉयफ्रेंड ने महिला पर फेंका तेजाब, पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी
जयपुर में एक पार्क के अंदर महिला पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। महिला का बॉयफ्रेंड उसे घर से भगाकर जयपुर लेकर आया था। इस बीच उसे छोड़कर अपनी पत्नी और बच्चों के पास चला गया। इसके बाद मिलने के बहाने बुलाकर तेजाब फेंककर भाग गया। वहीं पुलिस ने पीड़िता का जयपुरिया हॉस्पिटल में इलाज करवाया। वहीं पीड़िता की रिपोर्ट पर सोमवार देर शाम मामला दर्ज किया।