धनघटा थाना क्षेत्र के भैंसा टीकर गांव में शुक्रवार सुबह टेंट लगाने के दौरान एक युवक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलवली ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।