कानपुर: बारिश के चलते 2 दरोगाओं ने संभाली ट्रैफिक की कमान, सड़क पर गिरे पेड़ को कुल्हाड़ी से काटकर किनारे लगाया, वीडियो वायरल
बारिश के बाद पेड़ और बिजली के पोल गिर गए, जिससे शहर के कई रास्तों पर जाम लग गया। बड़े पेड़ गिरने से सिविल लाइंस केस्को एमडी के बंगले रोड पर जाम लग गया। नगर निगम का इंतजार ना करते हुए तुरंत ही चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह और कौशलेंद्र सिंह ने भैरवघाट से कुल्हाड़ी मंगवाकर खुद ही पेड़ काटकर किनारे लगाया और जाम खुलवाया। जिसका वीडियो रविवार 2बजे वायरल हो गया।