घोड़ाडोंगरी: भीषण गर्मी में नगर परिषद की प्याऊ व्यवस्था पर सवाल, सारणी के युवक ने खाली मटकों का वीडियो बनाकर किया पर्दाफाश
भीषण गर्मी के बीच आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए नगरपालिका द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था की गई है, लेकिन इन व्यवस्थाओं की हकीकत अब सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे सारणी क्षेत्र के एक युवक ने नगर परिषद की ओर से लगाए गए एक प्याऊ स्थल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें वहां रखे सभी मटके खाली दिखाई दे