सिंघिया: सिंघिया बाजार: खड़ी गाड़ी से स्टेपनी टायर की चोरी, सीसीटीवी फुटेज वायरल
सिंघिया थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना बढ़ती जा रहे। नगर पंचायत में एक गाड़ी से स्टेपनी टायर की चोरी करने का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है की गाड़ी से स्टेपनी टायर उतार कर रात के अंधेरे में गुड़काते हुए ले जाया गया है। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा।