प्रतापपुर: सिलौटा में वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई की गई
सूरजपुर जिले के चंद्रेली बिट के कक्ष क्रमांक पी-68 अंतर्गत ग्राम सिलौटा में बुधवार सुबह लगभग 10 बजे वन विभाग, पुलिस विभाग एवं नायब तहसीलदार की मौजूदगी में वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से वन भूमि पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहा।