ऊंचाहार: अयोध्या के पुरवा अरखा गाँव में दो पक्षों के बीच मारपीट में सात लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या का पुरवा अरखा गाँव में शुक्रवार की देर शाम, गांव निवासी राधेश्याम व रामदेव के परिवार के बीच कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया, घटना में एक पक्ष से तीन व दूसरे पक्ष से चार लोग घायल हो गये,सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है और छानबीन शुरू कर दी है।मकान के नींव में पानी जाने को लेकर मारपीट हुई है।