फरीदाबाद: सेक्टर-12 में जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने की शिरकत
देश में नागरिको को घर बैठे पारदर्शिता के साथ समय रहते सभी सुविधाएं मिल रही है और लोगों को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है, यही सुशासन है। यह बात केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कही। वे बुधवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर वहां उपस्थित लोगों को संबोधित कर