फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने जुआ खेलने और खिलाने वाले नौ लोगों को किया गिरफ्तार
फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में 24 दिसंबर को फरीदाबाद पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगह से जुआ खेलने व खिलाने वाले 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाही के दौरान आरोपियों से 10820/-₹ नगद बरामद किए गए हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।