मऊरानीपुर: टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र में तीन बच्चों के बीच सो रही मां की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
झांसी के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के बुढाई गांव में घर के अंदर सो रही 35 वर्षीय महिला रजनी अहिरवार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात के समय महिला के तीनों बच्चे भी घर में मौजूद थे। सुबह शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।