गौतम बुद्ध नगर: सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी में डॉग फीडिंग को लेकर 2 पक्षों के बीच जमकर हुआ विवाद, जांच में जुटी पुलिस
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब डॉग फीडिंग को लेकर 2 पक्षों के बीच विवाद होने लगा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच देखते ही देखते मारपीट होने लगी, वहीं व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया है कि दोनों पक्षों की लिखित शिकायत पर कार्यवाही की जा रही है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।