गौतम बुद्ध नगर: घरबरा गेट के पास पुलिस ने वाहनों से पेट्रोल व डीजल चोरी करने वाले 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 1250 लीटर तेल हुआ बरामद
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-1 थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए खड़े हुए वाहनों से पेट्रोल/डीजल चोरी करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1250 लीटर चोरी किया हुआ तेल ₹8000 नगद व चोरी में प्रयुक्त दो वाहन भी बरामद कर लिए हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।