अकबरपुर: थाना रूरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना रूरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में अभियुक्त शुभम सिंह उर्फ शिवम पुत्र दिनेश चंद्र दोहरे उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सलेमपुर मौजा काशीपुर थाना रूरा जनपद कानपुर देहात को मुखबिर की सूचना पर स्टेशन रोड रुरा से गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।