अमौर: अमौर के ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा
Amour, Purnia | Jul 19, 2026 अमौर प्रखंड की विष्णुपुर पंचायत स्थित जनता उच्च विद्यालय परिसर में बिहार सरकार की सात निश्चय योजना के अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।